युवक का फंदे से लटकता मिला शव, पत्नी ने चुपचाप काटा फंदा, परिजनों में मचा कोहराम!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चीकूटोला गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 29 वर्षीय युवक का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान कपिल देव पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, वहीं इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

पत्नी ने बिना बताए काट दिया गया फंदा, परिजनों को नहीं दी सूचना!

मृतक की पत्नी चंद्रावती ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पति ने उसे कमरे में बंद कर खुद फांसी लगा ली। जब दरवाजा खुला तो वह बदहवास हो गई और तुरंत फंदा काट दिया। हैरत की बात यह रही कि इस दर्दनाक घटना की जानकारी सास-ससुर को सुबह छह बजे दी गई, जब तक काफी देर हो चुकी थी।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही मचा कोहराम, मातम में बदला माहौल

सुबह बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां फूलमत और पिता भगवान दास दहाड़ मारकर रोने लगे। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े चले आए। कुछ ही देर में ग्राम प्रधान गायत्री देवी और उनके पति नंदकुमार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा कराकर उसे दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज?

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता भगवान दास की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है और मौत के असल कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांव में सन्नाटा, सवालों के घेरे में पत्नी का बर्ताव

इस घटना ने गांववासियों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पत्नी ने देखा तो तुरंत परिवार को क्यों नहीं बताया? क्या यह मात्र आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरा राज छिपा है? पुलिस का कहना है फिलहाल जांच जारी है, पर यह मामला संदेह के घेरे में है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?