देवर्षि नारद ब्रह्मांड के आद्य पत्रकार माने जाते हैं उनके शील चरित्र की प्रेरणा पत्रकार बन्धुओं को लेना चाहिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O आद्य पत्रकार देवर्षि नारद की मनाई गई जयंती

O संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सोनभद्र। आद्य पत्रकार देवर्षि नारद की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र नगर)स्थित शुभ श्री पैलेस में विश्व संवाद केंद्र काशी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के प्रचार विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की भूमिका विषयक विशद संगोष्ठी व पत्रकारों के सम्मान समारोह संग आयोजित हुई।
कार्यक्रम का प्रारंभ देवर्षि जी नारद व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व माल्यार्पण के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि विमल जालान जी ने कहा कि देश व समाज हित में मीडिया को सूचना की गोपनीयता बनाए रखना चाहिए।
मुख्य वक्ता एडवोकेट दिनेश प्रसाद अग्रहरि रहे। उन्होंने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि, देवर्षि नारद ब्रह्मांड के आद्य पत्रकार माने जाते हैं और उनके शील चरित्र की प्रेरणा पत्रकार बन्धुओं को लेना चाहिए। देवर्षि नारद सृष्टि रचयिता ब्रह्मा के मानस पुत्र भगवान विष्णु के परम भक्त एवं गुरु बृहस्पति के शिष्य रहे। लोक मंगल की भावना से देव, दानव व मानव सभी के हित के लिए उन्होंने कार्य किया। त्रिलोक में भ्रमण करते हुए जनहित लोकहित के मुद्दों को सज्जनो की रक्षा के लिए और दुष्टों को विनाश के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उन्हीं की प्रेरणा से बाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की तथा वेद व्यास ने महाभारत की रचना की देवर्षि नारद राजा दक्ष के श्राप से श्रापित थे। लेकिन वह श्राप को उन्होंने स्वीकार किया वे एक जगह कभी नहीं टिकते थे। लेकिन हर जगह भ्रमण करते हुए। लोकमंगल को प्रमुखता देते हुए आसुर शक्तियों के विनाश के लिए देवताओं को सूचना देते थे। अपने कौशल सार्थक संवाद के द्वारा लोकमंगल की कामना करते थे राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। मीडिया समाज के सभी लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जानकारी देता है। संभावित खतरों से आगाह करता है सरकार की नीतियों निर्णयों को जनता तक पहुंचाता है। जनता की राय जनता की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाता है जिसमें सरकार अपने निर्णयों में सुधार कर सकें, निर्णयों में बदलाव कर सके। भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए कहीं से एकता और अखंडता उनके सूचनाओं से प्रभावित न हो। उनको राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर संवेदनशील होना चाहिए। गलत प्रचार से बचना चाहिए। ऑपरेशन सिन्दूर में सेना की सटीकता, सजगता और स्पष्टता के तहत पाकिस्तानी दुष्प्रचार को नाकाम किया। भारतीय सेना के सौर और पराक्रम से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को समाप्त करके सेना ने सैकड़ों आतंकवादियों का विनाश किया, एयरवेस को तबाह किया जिसका मीडिया के सभी लोग ने भारतीय जन मानस तक पहुंचाया, पूरे देश में एकीकरण हुआ देश की एकता के लिए पूरे देश की जनता सभी दल एक साथ खड़े हुए इसमें मीडिया की प्रमुख भूमिका रही। राष्ट्र रक्षा ही पत्रकारिता का मिशन है।
उपस्थित सभी पत्रकारो को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् के साथ सम्मानित किया जिसमें विमल जालान, रवींद्र केशरी, दीपक केसरवानी, शशिकांत चौबे प्रमुख रूप से रहे।
मंचस्थ अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवधेश सिंह पटेल डायरेक्टर सहकारी बैंक, मुख्य अतिथि विमल जालान, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक संगम गुप्ता व मुख्य वक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार सिंह एड0 ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड संघ चालक सत्येंद्र पाठक, नन्दलाल,नगर कार्यवाह महेश शुक्ला, जिला घोष प्रमुख तार्केश्वर ,नगर प्रचार प्रमुख कृष्णप्रताप, आशीष शुक्ला, विभोर, ललित व मातृ शक्ति के रूप मे प्रधानाचार्य चित्रा जालान, नीतू संजूवइया आदि उपस्थित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?