नवरात्रि की सप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, मालिया नदी से लाया गया पवित्र जल

IMG 20261017 122753
IMG 20261017 122753

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र । शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर ग्राम पंचायत मुडिसेमर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में सततवाहीनी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य यजमान जय मौर्य और शंकर पाल के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा शिव मंदिर से गाजे-बाजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर गूंजते माता के जयकारों के साथ रवाना हुई। श्रद्धालु कलश लेकर ब्रह्मवा पीपर के पास पहुंचे, जहां ग्राम देवता का विधि-विधान से आवाहन कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा मालिया नदी के तट पर पहुंची। यहां पंडित शेषमणि पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं से पवित्र जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः दुर्गा पंडाल पहुंची, जहां पवित्र जल से भरे कलश को विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया।

कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। महिलाओं, युवतियों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।

कलश यात्रा में सरजू प्रसाद यादव, राममूरत यादव, उपेंद्र पासवान, बनवारी यादव, विजय कुशवाहा, श्रवण कुमार, अमरेश कुमार, चंदन कुशवाहा, राकेश पासवान, रामकुमार यादव, प्रदीप कुमार, नीतीश मद्धेशिया, लवकुश पाल, अजय यादव, छोटू यादव, अंकित यादव, विकेश यादव, अनूप यादव, आकाश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सियाराम पासवान और अमित पासवान सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?