ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, DPO विनीत कुमार सिंह और BDO रहे मौजूद
सोनभद्र। शुक्रवार को चोपन विकासखंड के सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री संजीव गोंड द्वारा 232 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
नियुक्ति पाकर सहायिकाओं के चेहरे पर खुशी दिखी। मंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सरकार की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कुपोषण दूर करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में उनकी भूमिका अहम है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, विकासखंड चोपन के बीडीओ सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवनियुक्त सहायिकाओं को उनके दायित्वों और विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।









