नवरात्रि के पांचवें दिन खंता दुर्गा पूजा समिति का आयोजन, देर रात तक देवी गीतों पर थिरके श्रोता
म्योरपुर/सोनभद्र। नवरात्रि के पांचवें दिन पड़री के खंता टोले में खंता दुर्गा पूजा समिति द्वारा बिरहा मुकाबला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिर्जापुर की प्रसिद्ध बिरहा गायिका आरती जख्मी और सोनभद्र पिपरहर के उभरते गायक ताराचंद यादव के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।
दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत और भोजपुरी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों की जुगलबंदी पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे और पूरा पंडाल तालियों से गूंजता रहा।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीनबंधु यादव, समिति अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष जुगेश कुमार यादव, अधिवक्ता राम अवध यादव, सेवाराम यादव, मीडिया प्रभारी सुभाष चंद्र यादव, पुजारी संदीप यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लाल बाबू यादव ने किया।









