सरईगढ़ पुलिस चौकी दो माह से प्रभारी विहीन, बढ़ी सुरक्षा चिंताएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Amit मिश्रा

O – सिर्फ दो हेड कांस्टेबल के सहारे चल रही व्यवस्था, फरियादी भटकने को मजबूर

वैनी (सोनभद्र)। थाना रायपुर क्षेत्र की सरईगढ़ पुलिस चौकी पिछले दो माह से उपनिरीक्षक विहीन है। चौकी पर महज दो हेड कांस्टेबल ही तैनात हैं, जिनके भरोसे पूरी व्यवस्था संचालित की जा रही है। पूर्व चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह का स्थानांतरण दो माह पूर्व हो चुका है, लेकिन अब तक नया उपनिरीक्षक नियुक्त नहीं किया गया है। इस लापरवाही ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोग चौराहों और बाजारों में चौकी की उपेक्षा को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या किसी अधिकारी की नजर इस चौकी पर नहीं पड़ रही है, या कोई अधिकारी यहां तैनात होना नहीं चाहता?

स्थिति यह है कि किसी भी आपात स्थिति में दोनों कांस्टेबल एक साथ मौके पर नहीं जा सकते क्योंकि एक को वायरलेस सेट के पास चौकी पर रहना होता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, रायपुर थाने से एक उपनिरीक्षक की ड्यूटी कागजी कामकाज के लिए सरईगढ़ चौकी में लगाई गई है, लेकिन उनकी उपस्थिति केवल औपचारिक होती है। क्षेत्र में पूर्व में कई चोरियों की घटनाएं हो चुकी हैं जिनका अब तक खुलासा नहीं हुआ। ऐसे में व्यापारियों और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि जब चौकी प्रभारी नियमित रूप से मौजूद रहते हैं, तो वे फोर्स के साथ गश्त करते हैं, जिससे लोगों को सुरक्षा का एहसास होता है। लेकिन मौजूदा स्थिति में न तो गश्त हो रही है और न ही फरियादियों की कोई सुनवाई।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि बहुत जल्द, एक-दो दिनों में सरईगढ़ पुलिस चौकी को नया प्रभारी उपनिरीक्षक मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?