पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Amit मिश्रा

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर मंगलवार को सिंचाई डाक बंगले पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने चौधरी अजीत सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की किसान केंद्रित राजनीतिक विरासत का सच्चा उत्तराधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के रूप में अजीत सिंह ने किसानों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। अमेरिका और अन्य देशों से उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों की सेवा में समर्पित कर दिया।

त्रिपाठी ने बताया कि चौधरी अजीत सिंह का सोनभद्र से भी गहरा नाता रहा है। सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान के कार्यकाल में वे यहां के दुर्गम क्षेत्रों का दौरा कर चुके थे और जसौली सिंचाई परियोजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं सोनभद्र के किसानों को समर्पित की थीं।

प्रदेश सचिव (युवा रालोद) विवेक चतुर्वेदी ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कृषि को तकनीकी से जोड़ने की दिशा में कई प्रभावशाली कदम उठाए। उनके प्रयासों से कई कृषि विश्वविद्यालय और अनुसंधान संस्थान अस्तित्व में आए।

युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने समाज के कमजोर वर्गों, किसानों और कामगारों के कल्याण के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन रालोद संगठन महासचिव पवन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर हरि विकास पांडेय, अनिल प्रताप सिंह, बाबा रामदेव, ओमप्रकाश भारती, अमीन अंसारी, दीपक गुप्ता, बबुन्दर यादव, सुनील गुप्ता, भूषण पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?