नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ , बांए पैर में लगी गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के पिपरी थाना क्षेत्रान्तर्गत में एक नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी घटना के समय पहने कपड़ा की बरामद कर वापस आते समय आरक्षी से रायफल छिन कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के बांए पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया।

जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने लिखित सूचना दी कि उसकी बड़ी बेटी की 11 वर्षीय बेटी जो करीब 4 महीने से उसके साथ रह रही थी। 23 अप्रैल को शाम चार बजे उसकी नातिन नहीं दिखाई दी तो बेटी तलाश करने लगी तभी पास के ही मकान विनोद साब उर्फ मुन्ना के कमरे में रोने की आवाज सुनाई दी, जिस पर जाकर दरवाजा खटखटाना लगे तो उसके अंदर से मंजर खान पुत्र कलाम खान अस्त-व्यस्त कपड़ों को सही करते हुए घबराया हुआ दरवाजा खोलकर भाग गया। उसकी बिटिया अंदर जाकर देखा तो उसकी नातिन बुलु बिना कपड़े के नग्न अवस्था में पड़ी रो रही थी, पूछने पर उसके द्वारा बताया कि मंजर ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया है।

इस मामले पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना पिपरी पर पर मु0अ0सं0-65/2025 धारा 65(2) बीएनएस 5(M)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

वही आज सुबह जब पुलिस गिरफ्तार आरोपी मंजर खान को घटना के समय पहने कपड़े के बारे में कड़ाई से पुछा गया तो घटना के समय पहने कपड़े को ग्राम खाड़पातर जंगल में फेक दिया है। कपड़े की बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक पिपरी पुलिस बल के द्वारा पहने कपड़े को बरामद कर वापस आते समय आरोपी मंजर खान द्वारा मौका देख आरक्षी महेश सरोज से रायफल छीन भागने के प्रयास में पुलिस पर हमलावर हो गया, जिसमें पुलिस आत्मरक्षार्थ करते समय पुलिस मुठभेड़ में आरोपी मंजर खान के बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर इलाज हेतु सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?