तहसील के लिए आवंटित भूमि पर अब बनेगा खेल मैदान,राजस्व टीम ने किया सीमांकन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ओबरा तहसील मुख्यालय के लिए आवंटित हुई थी लक्ष्मण नगर में ग्राम समाज की भूमि

अब नगर पंचायत डाला को होगी ट्रांसफर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर 10 लक्ष्मण नगर क्षेत्र में स्थित तहसील भवन निर्माण के लिए आवंटित खाली पड़ी भूमि पर खेल मैदान अन्य विकास कार्यों के लिए भूमि का सीमांकन करने राजस्व विभाग की टीम ने नापी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत डाला के वार्ड नंबर 10 लक्ष्मण नगर क्षेत्र में स्थित ग्राम समाज की भूमि को नगर पंचायत डाला में खेल मैदान आदि विकास कार्य के लिए भूमि का सीमांकन करने के लिए राजस्व टीम पहुंची ।


इस सम्बंध में क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह पटेल ने बताया कि लक्ष्मण नगर क्षेत्र में ओबरा तहसील भवन का निर्माण के लिए भूमि आवंटन हुई थी जहाँ तहसील भवन का निर्माण नही होने से उक्त भूमि खाली पड़ी है। डाला नगर पंचायत को खेल मैदान आदि विकास कार्य के लिए भूमि की आवश्यकता है जिसको लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तहसील निर्माण के लिए आवंटित किए गए भूमि को पुनः ग्राम सभा को हस्तांतरित करने के लिए भूमि का सीमांकन किया जा रहा है ।


वही कानूनगो जटाशंकर मौर्य ने बताया कि सीमांकन की कार्यवाही की जा रही थी की इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा भूमि के कुछ हिस्सों को लेकर आपत्ति किया गया । आपत्ति कर रहे व्यक्ति को भूमि से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का अवसर दिया गया है । अभिलेख देखने के बाद सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।

नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने बताया कि भूमि के अभाव में कई विकास कार्य नहीं हो पा रहा है सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण हो जाने पर उक्त भूमि पर खेल मैदान विवाह मंडप आदि विकास कार्य को कराया जाएगा ।


इस दौरान राजस्व टीम के साथ नगर पंचायत लिपिक ऋषि कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?