सिटी सीओ ने किया बीट बुक का निरीक्षण, अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज)। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. चारू द्विवेदी ने बुधवार को रॉबर्ट्सगंज थाने का निरीक्षण कर बीट सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस दौरान उन्होंने थाने के समस्त बीट आरक्षियों की बीट बुक का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने बीट कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करें तथा क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना समय रहते एकत्रित करें। उन्होंने अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, छेड़खानी एवं महिला उत्पीड़न जैसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाकर स्थानीय अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर सभी कर्मियों को ब्रीफ भी किया, जिससे बीट में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?