दो बाइक सवार की आमने सामने भिडंत, एक हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनीष चौधरी

माड़ा में फिर हुई दुर्घटना, दो बाइक सवार आपस में भिड़े, एक हालत गंभीर


सिंगरौली (मध्यप्रदेश) । मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया, जहां तेज रफ्तार में आ रहे दो बाइक सवार की आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बाइक सवार को गंभीर चोटें लगी है। इधर दुर्घटना की सूचना मिलने पर माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा ने घायल को तत्काल उपचार हेतु खुटार हस्पताल में भर्ती कराया, जहां समय पर पहुंचने से उसकी जान बच सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में घायल व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर अकेला था, वहीं विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन लोग थे। घटना के बाद से ही पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?