पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला,नशा मुक्ति और यातायात नियमो के प्रति किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद में क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामगढ़ बाजार में फ्लैग मार्च (फूट मार्च) निकाला। पुलिस ने फ्लैग मार्च के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने, आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों की कड़ी मौजूदगी में निकले इस मार्च ने पूरे क्षेत्र में कड़ा अनुशासन और सतर्कता का माहौल स्थापित कर दिया।

स्थानीय पन्नूगंज थाना परिसर से  मुख्य चौराहों, व्यस्त बाजार क्षेत्रों, बस अड्डा, बैंक और अन्य प्रमुख स्थानों से होते हुए बाजार के बाहर तक फ्लैग मार्च निकाला। मार्च के दौरान आम नागरिकों में उत्सुकता देखने को मिली और लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर पुलिस बल का स्वागत किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि समाज में शांति व्यवस्था बनी रहे। रामगढ़ क्षेत्र पूरी तरह शांतिपूर्ण है और हम चाहते हैं कि आने वाले त्योहार, सार्वजनिक कार्यक्रम या कोई भी आयोजन सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।”

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इससे न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है। नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। मिश्रा ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यातायात नियमों की अनदेखी पर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बिना हेलमेट बाइक चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने से पूर्व प्रशिक्षित करें और नियमों की जानकारी दें।

इस फ्लैग मार्च में पन्नूगंज थाना प्रभारी, एसआई, कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?