अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई,जिसमे भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष रामराज गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए सभी को जीने का अधिकार दिया। वर्तमान में संविधान विरोधी कार्य सत्ता पर काबिज लोग कर रहे हैं, जनता को इसका मुखर विरोध करना होगा।
पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान व पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने अधिकारों की रक्षा संविधान का पालन कर ही कर सकते हैं, इसलिए हमें संवैधानिक दायरे में रहकर इसका माखौल उड़ाने वालों के विरुद्ध बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा।
पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी नूरुद्दीन खान ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन अभियान की सफलता पर ध्यान देने की जरूरत है। जगदीश मिश्र व रामेश्वर यादव ने कहा आज बाबा साहब के बताए रास्ते का अनुशरण करते हुए उसे आत्मसात करने की जरूरत हैं,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव व लल्लू पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब संविधान वेत्ता ही नहीं वरन अर्थशास्त्री होने के साथ समाज सुधारक भी थे ये आरक्षण के समर्थन में थे परंतु वर्तमान स्वरूप में नही।
जयशंकर भारद्वाज व सुधीर शरण राय ने कहा बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत हैं उनके बताए रास्ते को जन जन तक पहुंचने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर पूर्व महासचिव बाबूलाल पनिका , प्रांजल श्रीवास्तव इंद्रदेव चेरो शंकर भारती साजिद अली यदि लोग उपस्थित रहे।







