निजी स्कूलो के लूटतंत्र से अभिभावको का हो रहा मानसिक उत्पीड़न: रामराज गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

स्कूलों में मनमानी फीस वसूली के विरोध में कांग्रेस पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। इस दौरा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शिक्षा का पूरी तरह से बाजारीकरण हो गया है, जिससे गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस पार्टी ने स्कूलों में मनमानी फीस वसूली बंद करने और बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों को बंद करने की मांग उठाई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामराज गोड ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में नए सत्र का प्रारंभ हो चुका है, निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो चुके हैं। 

वही शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद खान ने कहा कि इस भीषण महंगाई में जहां एक तरफ अभी भावुक के लिए अपना घर चलना मुश्किल हो रहा है। वही स्कूलों के इस लूटतंत्र के कारण के अभिभावकगण मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। 

पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हैं गरीबों के कारण अभिभावकों के साथ बच्चे भी मजदूरी करने के लिए विश्वास है जिससे वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं उतर रही है जिसका दुष्परिणाम है कि गरीब वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित है।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम केशरी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु मदेशिया, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उषा चौबे,जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी,  ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे, शमीम अख्तर, प्रदीप चौबे,रामप्यारे गोंड, रामपति गोंड, देवेंद्र शर्मा, जीउत मौर्या, शशि बाला, सुधीर पाठक, मंजू देवी, अहमद हुसैन शंकर लाल भारती, प्रेमकांत विश्वकर्मा, बसंतलाल गोंड, विनोद शास्त्री, संतोष नेताम, सुरेंद्र चौहान, रामबली गोंड, ऋषिराज, आदि सैकड़ों कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?