संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए आवाज किया बुलंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अधिवक्ता हितों के लिए एक जुट हो देश के अधिवक्ता–राकेश शरण मिश्र

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अधिवक्ता हितों के लिए देश के अधिवक्ताओं को एक जुट होना पड़ेगा और एक मंच पर एक बैनर के तले आना होगा तभी अधिवक्ता हितों का संरक्षण संभव हो पाएगा। उक्त बातें संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के उत्तर प्रदेश एवम मध्य प्रदेश के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहीं। श्री मिश्र ने अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता हितों की हर प्रकार की लड़ाई लगातार लड़ रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा ।

इसके पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा ओरछा सरकार राजा रामचंद्र की प्रतिमा एवम कन्या पूजन कर सम्मेलन की विधिवत शुरूआत की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान,राष्ट्रीय संरक्षक सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी,वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री हरिनाथ पाठक, सेवा निवृत जिला जज अरुण सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन एवम सदस्य राजेश पांडेय उपस्थित रहे एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रबल प्रताप सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार दुबे, युवा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा सिंह राजपूत एवम सागर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश दुबे, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता पूनम आनंद मंचासीन रहे।

सम्मेलन में मध्य प्रदेश इकाई संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष साक्षी गोपाल दीक्षित ने आए हुए सभी अधिवक्ता साथियों का स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के इस सम्मेलन में आए हुए सभी अधिवक्ता साथियों का मैं मध्य प्रदेश एवम उत्तर प्रदेश की तरफ से हार्दिक स्वागत एवम अभिनंदन करता हूं। तत्पश्चात मंचासीन सहित सभी उपस्थित अधिवक्ता साथियों का माल्यार्पण करवा कर स्वागत किया।

सम्मेलन का संचालन मध्य प्रदेश इकाई संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह बैंस ने किया। सम्मेलन में मंचासीन सहित आए हुए सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर से संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के बैनर तले तन मन धन से अधिवक्ता हितों की हर लड़ाई को एक जुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में मुख्य रूप से अधिवक्ता जगन्नाथ प्रसाद अवस्थी प्रांतीय सचिव मध्य प्रदेश, सोनभद्र से महासंघ के उत्तर प्रदेश संगठन सचिव उमापति पांडेय, प्रयागराज हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवम जिला सचिव विकास मिश्रा,महासंघ मध्य प्रदेश के महामंत्री जय देव राज कोल्हटकर,ललितपुर से अधिवक्ता अजय चतुर्वेदी एवम मुकेश चतुर्वेदी, भोपाल से संभाग अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह एवम अधिवक्ता रजनीश जैन,मध्य प्रदेश से युवा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलिमा राजपूत, इटावा से अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र एवम अंबारिश पांडेय उपस्थित रहे।इसके अलावा बरेली, झांसी, मैनपुरी,लखनऊ,भोपाल, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, ओरछा, बालाघाट, जबलपुर, शिबली सहित मध्य प्रदेश एवम उत्तर प्रदेश के अनेकों जनपदों से सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?