दो बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत, एक-दूसरे को बचाने में गंवाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बहन को बचाने के लिए कूदी बड़ी बहन, थम गई दोनों की सांसें

खलियारी (सोनभद्र)। तेनूडाही गांव (थाना मांची, जनपद सोनभद्र) में मंगलवार को हृदयविदारक घटना घटित हुई। बर्तन साफ करते समय छोटी बहन अनजाने में बाउली में गिर गई। बहन को डूबते देख बड़ी बहन ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचाने के लिए बाउली में छलांग लगा दी।

दुर्भाग्यवश, बहन को बचाने का यह प्रयास दोनों बहनों के लिए जानलेवा साबित हुआ। डूबने से दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

दोनों बहनें अपने मौसा के घर पर रहती थीं। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हृदय विदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें सांत्वना देने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्टर: अमित मिश्रा सोनभद्र संवाददाता

समाचार के लिए जुड़े रहें

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?