कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने से पुलिस ने रोका

IMG 20260928 WA0006
IMG 20260928 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने छीना-झपटी कर रोक दिया। बाद में अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का खुलासा किया है, SIR के नाम पर करोड़ों पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से गायब किए जा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने पुतला छीन कर साबित कर दिया कि सरकार डरी हुई है। मांग है कि राष्ट्रपति तत्काल मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराएं।
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था की गरिमा खत्म की जा रही है, मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कर भाजपा को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
इस मौके पर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, रमेश देव पांडे, राजीव त्रिपाठी, श्रीकांत सरोज, संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, शारदा पनिका, राजबली पांडे, बृजेश तिवारी, ऊषा चौबे, शशांक मिश्रा, सुनीता तिवारी, सूरज वर्मा, लल्लू राम पांडे, सुनील मिश्रा, उदय पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?