लक्ष्मी खरवार प्रकरण में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मिल कर उच्चस्तरीय जांच की मांग

IMG 20260928 WA0003
IMG 20260928 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। लक्ष्मी खरवार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल नगवां ब्लॉक के देवहार गांव पहुंचा और स्व. लक्ष्मी खरवार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक की पत्नी गीता देवी और उनकी माता से बात कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लक्ष्मी खरवार को बिना गलती के पीटा, जिससे आहत होकर उसने फांसी लगा ली।
डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील प्रकरण है, पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। हंस फाउंडेशन की भी जांच होनी चाहिए कि गांव में किसके आदेश से और इतनी कम दवा लेकर क्यों जाते हैं। सीएमओ को इसकी जांच करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि परिजनों को नियमानुसार सहायता, आकस्मिक दुर्घटना बीमा सहित अन्य शासकीय लाभ दिलाने के लिए एसडीएम से वार्ता की गई है। पुलिस अधीक्षक से भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई है ताकि वास्तविक तथ्य सामने आएं और भ्रामक अफवाहों पर विराम लगे।
इस दौरान धीरेंद्र पटेल, इंद्रजीत खरवार, श्याम खरवार, लक्ष्मण खरवार, छोटेलाल खरवार, ब्लू शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?