बेटी से अवैध सम्बन्ध के शक पर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

हमलावरों ने कुल्हाड़ी से किया था बेटे कर हमला,बचाने आई मां को भी लगी चोट

कौशाम्बी(उत्तर प्रदेश)। जिले में डबल मर्डर से सनसनी मच गई,मां बेटे की हत्या से इलाके म हड़कंप मच गया,डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की है जहा बीती रात सत्यजीत पुत्र संगम लाल धोबी निवासी ग्राम काजू ने पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव के ही शनी व श्रवण (पुत्रगण संतोष सरोज) तथा शांति देवी( पत्नी संतोष सरोज) ने अपनी पुत्री से उसके और उसके भाई कल्लू उर्फ सर्वजीत का संबंध बताकर रात्रि करीब 9 बजे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,हमले में बेटे को घायल देख मां संगीता बीच बचाव करने लगी ,जिससे उसे भी गंभीर चोट लग गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कल्लू उर्फ सर्वजीत तथा उसकी मां संगीता को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

चरवा थाना पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।एएसपी राजेश सिंह एवं सीओ चायल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए,सीओ के आदेश पर मौके से फील्ड यूनिट पहुंची और द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए ।

इस मामले में सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि मां बेटे पर हमला हुआ है,दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, मामले में तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर नामजद एक युवक श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम सहित अन्य टीम लगाई गई हैं। प्रकरण में शीघ्र ही गिरफ्तारी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?