हर घर नल योजना ने नही मिल रहा पानी,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नगवां विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सरईगाढ़ ग्रामीण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। हर घर नल योजना का जनपद में खस्ताहाल होने के कारण आज विकास खण्ड नगवां के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में नल का कनेक्शन लगा दिया गया है लेकिन पानी नही मिल रहा है जिसके कारण काफी दूर से पेयजल लाना पड़ता है।


ग्रामीणों ने बताया कि नगवां विकास खण्ड के  ग्राम पंचायत सरईगाढ़ में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन सप्लाई के माध्यम से पानी उपलब्ध न कराये जाने की शिकायत किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को नामित पत्र देकर मामले में ध्यान आकर्षित करते हुए ग्रामीणों को पानी दिलाए जाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी न मिलने से काफी दूर दराज जगह से पानी लाना पड़ता है। वही 50-60 घर के बस्ती हैं लेकिन पानी की सप्लाई न होने से जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?