शिक्षकों को अन्य विभागों का काम सौप किया जा रहा मानसिक उत्पीड़न: सुलोचना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य पहुंची ,जिनका महिला शिक्षिकाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि महिला शिक्षकों के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। शिक्षकों की हर समस्या को शासन स्तर पर उठाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर शिक्षिकाओं के साथ होने वाले निलंबन और अन्य तरह की कार्रवाई पर आवाज बुलंद की जाएगी।

सोनभद्र नगर के एक निजी होटल में संगठन की ओर से आयोजित जनपदीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को विभिन्न विभागों के काम सौंप कर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षण कार्य के अलावा उनसे अन्य कार्य लिए जा रहे हैं। यह कतई ठीक नहीं है। जब शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे ही नही तो फिर उनका भविष्य उज्जवल कैसे होगा।

उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर यह मांग उठाई गई है कि शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा कोई दूसरा कार्य न लिया जाए। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की और उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इसके पूर्व संगठन से जुड़ी शिक्षिकाओं ने उनका माल्यार्पण का स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष कौसर जहां सिद्दीकी व महामंत्री कुंजलता त्रिपाठी ने बताया कि घोरावल ब्लाक की अध्यक्ष संध्या सिंह और महामंत्री नीतू सिंह को बनाया गया है। इसी तरह से म्योरपुर ब्लॉक की प्रीति सिंह अध्यक्ष, नीलम पाण्डेय महामंत्री, करमा में सीमा चौबे अध्यक्ष, प्रतिमा सिंह महामंत्री, रॉबर्ट्सगंज में सुषमा शुक्ला अध्यक्ष, सोनी मौर्य महामंत्री, चतरा में ममता सिंह अध्यक्ष आकांक्षा शुक्ला महामंत्री और दुद्धी में अनीता मिश्रा को अध्यक्ष व पूनम सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

इस मौके पर गायत्री त्रिपाठी, वर्षा वर्मा, सोनाली मजूमदार, वंदना सिंह, सोनी मौर्य, ममता सिंह, कोमल साहू, परवीन बेगम, पूजा पांडेय, नीलम पांडेय, दरक्शा बेगम, रोहिणी, वर्षा मिश्रा, गुंजन सोनी, प्रीति, नीलम गुप्ता, विशाखा आदि मौजूद रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?