बहुचर्चित किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव को मिली सशर्त जमानत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंकज कुमार

कन्नौज(उत्तर प्रदेश)।  जनपद में बहुचर्चित किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह यादव को आज पॉक्सो कोर्ट ने जमानत दी है,वह 12 अगस्त 2024 से जेल में बंद था।

बहुचर्चित रेप कांड में सपा नेता नवाब सिंह यादव को पॉक्सो कोर्ट से सशर्त जमानत मिली गई है । नवाब सिंह यादव किशोरी से दुष्कर्म के आरोप के मामले में करीब 6 महीने से जेल में बंद हैं । हालांकि वह अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि गैंगस्टर मामले में उन्हें अभी जमानत करानी होगी । उसके बाद ही उनका जेल से बाहर आने का रास्ता साफ होगा ।

बताते चले कि 12 अगस्त 2024 को नवाब सिंह यादव पर एक किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था । जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । उसके बाद से ही नवाब सिंह यादव कन्नौज की जिला जेल में बंद चल रहे हैं ।

पुलिस ने नवाब सिंह के साथ-साथ उनके छोटे भाई नीलू यादव को साक्ष्य प्रभावित करने और पीड़िता की बुआ को भी सह आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था । उसके बाद से पीड़िता की बुआ और नवाब सिंह यादव के साथ-साथ नीलू यादव सभी जेल में बंद ।

बताते चलें कि शुक्रवार को नवाब सिंह यादव के पॉक्सो कोर्ट में जमानत के मामले में सुनवाई हुई थी इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर शनिवार को निर्णय देने की बात कही थी। वहीं शनिवार को पाक्सो कोर्ट ने अपना आदेश जारी कर नवाब सिंह यादव को सशर्त जमानत दे दी । जिसमें उन्हें 2 लाख का बंधपत्र के साथ-साथ केस को प्रभावित न करने और सहयोग करने का आदेश दिया गया है। नवाब यादव के वकील अशोक कुमार जैन , आशुतोष कुमार मिश्रा और शिवकुमार यादव कि दलिल सुनने के बाद शनिवार को उनको सशर्त जमानत दे दी गई ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?