नौगढ़ विकासखंड में घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित, स्थानीय लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिए गए
नौगढ़ विकासखंड में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के लोगो को ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर संजय राय द्वारा लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र यानी घरौनी का वितरण किया गया। इस दौरान बटौआ,वृंदावन,सेमर दौरान,बटौआ,वृंदावन, साधोपुर,बैरागढ़,तेंदुआ,मझगाई औरवाटांड,जयमोहनी पोस्त,होरीला,अमदहाचरनपुर आदि गांव के लोगों को उनके भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया गया। यह कार्यक्रम नौगढ़ विकासखंड के सभागार में आयोजित किया गया था, जिसमें स्थानीय लोगों को उनके भूमि का स्वामित्व देने के लिए घरौनी का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया और इस योजना के लाभ के बारे में बताया।

घरौनी पाने के बाद ग्रामीणों में खुशहाली का माहौल है। ग्रामीणों को अपने भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें अपने भविष्य के लिए सुरक्षित महसूस हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि घरौनी पाने से उन्हें अपने जमीन के मालिकाना हक की पुष्टि हुई है, जिससे उन्हें अपने जमीन पर किसी भी तरह के विवाद की चिंता नहीं रहेगी।








