भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच संविधान गौरव दिवस मनायेगा: विनय श्रीवास्तव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र नगर मण्डल के कांशीराम आवास कालोनी में निकाली गई जन सम्पर्क यात्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव को अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्य और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार एवं संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व में 11 जनवरी से 26 जनवरी के मध्य संविधान गौरव अभियान मनाने का निश्चय किया है।

आज नगर अध्यक्ष भाजपा विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में काशीराम आवास में अनुसूचित वर्ग के नागरिकों से संपर्क स्थापित करने के लिए सम्पर्क यात्रा निकाली गयी। इस दौरान विनय श्रीवास्तव ने बताया कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने संविधान की आत्मा को अभी मुक्त किया। पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लगातार अपमानित करने का काम किया कांग्रेस के इस मानसिकता की वजह से दशकों तक बाबा साहेब 70 साल शासन करने के बावजूद भारत रत्न नहीं दिया गया जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 1990 को उन्हें भारत रत्न जैसे सम्मान से नवाजा।

कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशकों तक बाबा साहब का चित्र पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में नहीं लगाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सब का साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए बाबा साहब से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ मानकर विकसित करने का कार्य किया गया।

नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरुआत की डॉ भीमराव अंबेडकर के दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए भाजपा सरकार ने 2019 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एससी-एसटी के लिए आरक्षण की 10 साल के लिए बढ़ा दिया और विपक्ष के लोगों ने लोकसभा चुनाव में संविधान को लेकर भ्रम फैलाकर भोली भाली जनता को गुमराह करने का प्रयास किया।

भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के द्वार पर जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाए इस महाजाल को तोड़ने का कार्य करेगा।

इस यात्रा में में नगर के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, दिनेश भारती , रविन्द्र चौबे, उपाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी, अभियान के सह संयोजक अशोक भारती, अमन वर्मा, अभिषेक गुप्ता , संजय गुप्ता , धर्मवीर त्यागी, नर्मदा केशरी , चंद्र ध्वज जायसवाल , अजय श्रीवास्तव सहित नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?