आग तापने के दौरान कपड़े में लगी आग, महिला झुलसी, रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बुटबेढवा ग्राम पंचायत में बीती रात्रि को आदर्श नगर निवासी पुजा देवी उम्र लगभग 30 वर्ष पत्त्नी विजय कुमार पशु विभाग में कार्यरत हैं शांम को घर में आग ताप रही थी कि नाइटी में आग लग गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ाके की ठंड के कारण घर में ही आग जलाकर ताप रही थीं।

आग नाइटी के साथ-साथ स्वेटर में आग पकड़ ली। जिसके कारण शरीर जलने लगा। अपने आप को जलता देख उक्त महिला के शोर मचाने पर घर के लोग समेत पड़ोसी वहां पहुंचे तथा आग को बुझा कर उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज अस्पताल लाया, जहां उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?