निरोगी जीवन बनाने के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी : अर्चना रानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0- 33 लोगों ने हार्टफुलनेस ध्यान का किया अनुभव

0- रॉबर्ट्सगंज नगर के एक होटल में हुआ आयोजन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में नव वर्ष की प्रथम संध्या पर 33 लोगों ने हार्टफुलनेस ध्यान का अनुभव किया।
मुख्य अतिथि एडीजे अर्चना रानी ने कहा कि हार्टफुलनेस से थोड़े ही समय में मन को शांति, आनंद एवं हल्का पन महसूस होता है। इसलिए निरोगी जीवन बनाने के लिए हार्टफुलनेस ध्यान सभी के लिए जरूरी है।
इस कार्यक्रम में प्रतिभागी लोगों ने अपना अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह आंतरिक शांति और खुशी के लिए सभी के लिए आवश्यक है। यह सही है कि ध्यान से मन तुरंत शांत होता है। हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल जी द्वारा बताया गया कि धर्म और आध्यात्मिकता में सिर्फ यही अंतर है कि धर्म हमें बताता है कि ईश्वर है और हम ईश्वर के प्रति श्रद्धा रखते हैं। आध्यात्मिकता में ध्यान के माध्यम से हमें पहले ईश्वरीय तत्व की अनुभूति होती है।
इस अवसर पर जोनल कोऑर्डिनेटर रवि कुमार, डॉक्टर वैभव एवं प्रशांत और अन्य हार्टफुलनेस के प्रैक्टिशनर उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?