हाथ मे कटोरा लेकर न्याय मांगने तहसील पहुंचे ग्रामीण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रितिक

पीलीभीत(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग को लेकर दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण हाथ में कटोरा लेकर तहसील पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथ में लिए कटोरा से जमीन कब्जा मुक्त कराने की भीख मांगी साथ ही न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

मामला बीसलपुर तहसील परिसर का है,, दरअसल अखिल भारत हिंदू महासभा के नेतृत्व में गांव मनपुरा के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण हाथ में कटोरा लेकर तहसील पहुंचे औऱ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में प्रदेश सरकार का प्रशासन पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम मनपुरा में लगभग 150 बीघा जमीन है जिस पर भू माफियाओं दबंगों द्वारा लगभग 40 से 50 वर्ष से अवैध कब्जा करके फसल बोई व काटी जा रही है। आरोप है कि दबंग कई लाख के पेड़ काट कर बेच चुके हैं वर्तमान में 10 लाख के वृक्ष खड़े हैं। मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की लेकिन अभी तक सार्वजनिक सरकारी जमीन अवैध कब्जा मुक्त नहीं कराई गई ऐसी स्थिति में समस्त ग्रामीण में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने  राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है और जमीन कब्जा मुक्त न होने पर आमरण अनशन के साथ चक्का जाम करने की चेतवानी दी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?