नौगढ़ के बंशी साहनी ने दिखाई बहादुरी, राजघाट पुल से छलांग लगा रही महिला की बचाई जान।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता लकी केशरी

चंदौली। जिले के नौगढ़ निवासी बंशी साहनी ने अपनी बहादुरी और मानवता का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचाई है। यह घटना वाराणसी के राजघाट पुल पर घटित हुई, जहां एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए पुल से छलांग लगा दी।

महिला सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। इस भयावह दृश्य को देखकर बंशी साहनी ने अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। बिना किसी डर या झिझक के, बंशी पुल के अंदर रेलवे ट्रैक पर फंसी महिला को रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाला।

बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। बंशी साहनी के इस बहादुरी भरे कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।

नौगढ़ इलाके में उसके इस कार्य की सराहना पर गांव की प्रधान नीलम ओहरी ने 5100 का पुरस्कार देने की घोषणा की है। कहा कि उसे लोग एक सच्चा नायक मान रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि दिपक गुप्ता ने कहा कि बंशी साहनी ने केवल एक जीवन बचाया, बल्कि समाज को यह संदेश दिया कि मानवता और दूसरों की मदद करने की भावना से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?