सम्भव दिवस पर प्राप्त 23 शिकायतो का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की नगर निकायों में जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया गया,जिसमे 23 शिकायते प्राप्त हुई,जिसमे सभी का निस्तारण किया गया।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया।

आज आयोजित सम्भव दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 3, नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 0. नगर पंचायत अनपरा में 3, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी व नोडल अधिकार द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?