पेड़ से टकराई कार, पांच लोगो की मौत,छह व्यक्ति घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रितिक

पीलीभीत(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पीलीभीत – टनकपुर हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गहरी खाई में जा गिरी,जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई है तो वही छह लोग घायल हो गए हैं। वही चार घायलों को हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है जबकि दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसपी अविनाश पाण्डेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।

बताया जा रहा है पीलीभीत की सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदौई के रहने वाले अनवर अहमद की शादी थाना खटीमा क्षेत्र के ग्राम जमौर की रहने वाली हुस्ना के साथ हुई थी। कल वलीमा था इसलिए दुल्हन पक्ष के लोग पीलीभीत में वलीमा का कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात आर्टिका कार से खटीमा लौट रहे थे। कार में 11 लोग सवार थे। तभी टनकपुर हाईवे पर थाना न्यूरिया कस्बे के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पेड़ टूटकर कार पर गिर गया।

स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि 6 लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चार लोगों को हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है। मरने वालों में 50 वर्षीय शरीफ अहमद 60 वर्षीय बहावउद्दीन, 65 वर्षीय मुन्नी,10 वर्षीय राकिब व 35 वर्षीय कार ड्राइवर है। हादसे का कारण अभी साफ नहीं हो पा रहा है लेकिन तेज रफ्तार कार की स्पीड बताई जा रही है।

फिलहाल एसपी ने पहुंचकर जिला अस्पताल पहुचकर घायलों का हाल-चाल लिया है और समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उधर शादी समारोह के घर में हादसा होने से घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?