दो साल से सूखी पड़ी माइनर, 30 गांवों के किसानों की सिंचाई पर संकट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता लकी केशरी

चंदौली। नौगढ़ में कूड़ा रजवाहा माइनर की सफाई और मरम्मत नहीं होने से किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगभग दो वर्षों से माइनर में पानी नहीं आ रहा है, जिससे 30 गांवों के किसानों की खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।

किसानों ने आरोप लगाया है कि कूड़ा रजवाहा की सफाई नहीं की जाती है और न ही मरम्मत कराया जाता है। इसकी शिकायत किसानों ने कई बार संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल और सिंचाई विभाग कार्यालय में भी लिखित रूप से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कूड़ा रजवाहा माइनर सोनभद्र से नौगढ़ तक आती है, जिसमें लगभग 30 गांवों के किसानों की खेतों की सिंचाई होती है। किसानों ने बताया कि माइनर से पानी सोनभद्र की सीमा तक आता है, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाता है क्योंकि किसान पानी लेना शुरू कर देते हैं।
कूड़ा रजवाहा माइनर से सोनवार, तिवारीपुर, जयमोहनी, इमिलियाडीह, जनकपुर, मजगावा, शमशेरपुर, पिपराही, मजगाई, देउरा, नर्मदापुर, बसौली, हनुमानपुर, ठटवा, मरवटिया, डुमरिया, बोदलपुर, अमदहा चरनपुर, बटौआ, बाघी, नौगढ़ के किसानों के खेत की सिंचाई होती है।

किसानों ने विभाग से मांग की है कि माइनर की सफाई और मरम्मत कराई जाए ताकि उनकी खेतों की सिंचाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?