रैम्प पर नन्हे मुन्ने दिव्यांग बच्चो ने किया कैटवॉक, मोह लिया सबका दिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सरकार को दिव्यागों के लिए जन्म से योजनाओं का लाभ देना चाहिए:अविनाश कुशवाहा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। फैशन रो के रैम्प पर मॉडलों को कैटवॉक करते हुए आपने देखा होगा लेकिन आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने कैटवॉक कर खूब तालियां बटोरी और अतिथियों के मन को मोह लिया। इसके साथ ही ड्रान्स के साथ अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। क्रिधा फाउंडेशन द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा कार्यक्रम में आज दिव्यांग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एनजीओ क्रिधा फाउंडेशन के डायरेक्टर विशेश्वर चौहान ने बताया कि बगैर किसी सरकारी मदद से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ थिरेपी भी दी जा रही है। अभिभावक कुछ फीस के रूप में मदद कर देते हैं।

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि दिव्यांग जनों के लिए कोई सरकार काम नहीं करती हैं। सभी सरकारों में कमी है कि वह 18 वर्ष होने पर बच्चों को पेंशन व अन्य सहायता प्रदान करते हैं। एक ऐसी पॉलिसी बन जाए कि दिव्यांग बच्चों को शुरुआत से ही मदद हो जाए तो उनका जीवन सुधार जाएगा।

क्रिधा फाउंडेशन के डायरेक्टर ने कहा कि हमारा उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवन में स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन सकें। हमारे संस्थान में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ थिरेपी भी दी जाती है, जिससे वे अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को विकसित कर सकें।

इस अवसर पर क्रिधा फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। क्रिधा फाउंडेशन के मुखिया ने कहा कि हम दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?