विशाल भंडारे के साथ मनी भगवान श्री कृष्ण की छट्ठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर वीरेंद्र कुमार (9450322191)

विंढमगंज (सोनभद्र) । स्थानीय झारखंड बॉर्डर पर निरंतर बहने वाली सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित मंदिर महावीर जी हनुमान मंदिर पर बीती रात भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव धूमधाम और विशाल भंडारे के साथ मंदिर के प्रबंधक आनंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

हनुमान मंदिर में स्थित लड्डू गोपाल की छठी के अवसर पर बीते शनिवार की रात क्षेत्र से आए सैकड़ो महिलाओं ने शाम लगभग 6:00 से ही एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व सोहर “जुग जुग जिया रे ललनवा के भवनवा के भाग जागल हे” गाकर पूरे वातावरण को भक्ति मय मना रहे थे। रात्रि लगभग 8:30 बजे मंदिर के प्रबंधक व पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के द्वारा शंखनाद के साथ घंटा घड़ियाल बजाते हुए प्रभु लड्डू गोपाल की स्तुति “भय प्रगट गोपाला दीन दयाला जशुमती के हितकारी” से की। तत्पश्चात भगवान श्री कृष्ण की जय, लड्डू गोपाल की जय, जय कन्हैया लाल की, मदना गोपाल की, लयीकन के हाथी घोड़ा, बुडवन के पालकी, के साथ विशाल भंडारा प्रारंभ हो गया

जिसमें आए हजारों महिलाओं पुरुषों ने भंडारे में के व्यंजन का लुफ्त उठाकर अपने अपने घरों में गए इस दौरान संजीत कुमार गुप्ता पंकज गुप्ता राजेश गुप्ता कीसयल मयूर रामचंद्र जायसवाल उमेश प्रसाद जायसवाल बद्री प्रसाद केसरी राजेंद्र गुप्ता ओम प्रकाश यादव पप्पू गुप्ता नंदलाल केसरी पवन रजक सहित सैकड़ो महिला श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?