किसान महा पंचायत की बैठक मे जुटे सैकड़ो किसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आवारा पशुओं को खेल मैदान मे किया जायेगा एकत्रित

एक सप्ताह बाद न लें जाने पर पशुओं को भेजा जायेगा पशु आश्रय केंद्र

म्योरपुर/पंकज सिंह (9956353560)
म्योरपुर स्थानीय कस्बा स्थित रामलीला स्टेज के बगल मे शिव मन्दिर प्रागण मे रविवार शाम सात बजे पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता मे आवारा पशुओं को नियंत्रण करने को लेकर एक बैठक आहूत की गयी समाज सेवी रामदेव तिवारी ने कहा की 2 वर्ष बारिश न होने के कारण किसान खेती से वंचित रह गए इन दींनों आवारा पशुओं का इतना आतंक है की ग्रामीण खेती से रूचि धीरे धीरे हटा रहे है यह बड़ी चिंता का विषय है अगर पशु स्वामी अपने अपने पशुओं को नियंत्रण नहीं करेंगे तो बगल के गाँव के लोग एक पशु पर पांच सौ रूपये जुर्माना लेते है ठीक वैसा ही जुर्माना आप से भी वसूला जायेगा।

सोना बच्चा अग्रहरी ने कहा की आवारा पशुओं पर नियंत्रण 15 वर्ष पहले लगी थी पुनः अब नियंत्रण करने की जरूरत है उन्होंने कहाँ की पुलिस के सहयोग से ही आवारा पशुओ पर नियंत्रण संभव हो पाएगा जो पशुपालक पशु नहीं पाल पा रहे है वे पशुपालक अपना पशु बेच दे या किसी को दे दे जिस प्रकार आप दूध दही का शौक रखते है ठीक उसी प्रकार पशुओं को पालने का भी शौक रखिये किसी की बोई खेती को नुकशान आपके पशु से ना पहुँचे ये जिम्मेदारी आप सभी पशुपालक को लेनी होंगी आज खेती किसानी इतना महंगा हो गया है कि किसानों का खेती करने में कमर टूट जा रहा है लगी खेती को आपके पशु जब चर जाएंगे तो किसान रोड पर आ जाएगा इसलिए यह जरूरी है कि अपने-अपने पशुओं पर नियंत्रण किया जाए।

लालता प्रसाद जायसवाल ने कहा की पशु पालक अपना पशु अपने नियंत्रण मे रखे उन्होंने कहा किसान बंदरों के आतंक से तो परेशान है ही अब आवारा पशुओं के चलते परेशान हो रहा है उन्होंने कहा कि बंदरों का आतंक इस गांव में इतना है कि कोई भी किसान सब्जी की खेती नहीं कर पा रहा है आलम यह है कि खेत जमीन रहते हुए किसानों को सब्जी खरीद कर खाना पड़ रहा है बहुत गंभीर मामला है इस पर विचार करने की जरूरत है बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक प्रार्थना पत्र डीएफओ रेणुकूट को ज्ञापन के माध्यम से बंदरों से निजात कराए जाने की मांग की जाएगी उन्होंने बताया कि अगर किसान भाई अपना अपना पशु नहीं बंधेंगे तो आपकी पशु गौशाला में चली जाएगी जो आपको वापस कभी नहीं मिलेगी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल ने कहा की गांव में जितने भी आवारा पशु घूम रहे हैं सभी पशुओं को खेल मैदान म्योरपुर में एकत्रित किया जाए एक सप्ताह सभी पशुओं को चारा पानी दिया जायेगा जिस किसान का पशु हो वह जाकर ले जाएगा नहीं ले जाने पर सभी पशुओं को पशु आश्रय केंद्र भेज दिया जाएगा उन्होंने कहा कि पशु आश्रय केंद्र पर जो पशु चली जाती है वह दोबारा पशुस्वामी को नहीं मिलती है इसलिए जरूरी है कि अपने-अपने पशु को बांध कर रखें।बैठक का संचालन जीतेन्द्र गुप्ता ने किया
इस दौरान विकास अग्रहरी,अमरकेश सिंह,वीरेंदर सोनी,अनवर अली,आशुतोष चतुर्वेदी,सुरेंद्र चन्दवंशी,खखनु राम, बसंतलाल पासवान, कृष्ण कुमार,काशी सिंह अग्रहरी,वीरेंदर सोनी ने भी सम्बोधित किया मौके पर पूर्व बीडीसी संजय अग्रहरी,विकास अग्रहरी,अजय कुमार, जीतेन्द्र अग्रहरी,होरिलाल पासवान, गुड्डू, अग्रहरी,आदि सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?