सहकारी समितियों पर खाद नदारद, किसान परेशान, जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में उर्वरक की किल्लत को लेकर क्रय विक्रय साधन सहकारी समिति के दर्जनों अध्यक्षों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप खाद उपलब्ध कराने की मांग किया। रावर्ट्सगंज क्रय विक्रय साधन सहकारी समिति अध्यक्ष शंभू नारायण सिंह ने बताया कि कृषकों को उर्वरक उपलब्ध नही हो रहा है जिसको लेकर डीएम को पत्र देते हुए समस्याओं से अवगत कराया है। जनपद में खरीफ की बुआई का कार्य चल रहा है जिसमें बुआई के उपरान्त फसलों में उर्वरक की आवश्यकता सभी किसानों को है, किन्तु जनपद में उर्वरक की भारी कमी है।

विगत दिनों सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता सोनभद्र द्वारा जिले में पर्याप्त मात्रा उर्वरक उपलब्ध होने का बयान देकर समिति अध्यक्षों को बदनाम किया गया साथ ही बफर स्टाक मौजूद रहने की बात कही गयी थी, जिसकी प्रति संलग्न है साथ ही आपसे निवेदन है कि जिले के बफर स्टाक में उपलब्ध उर्वरक को समितियों पर उपलब्ध कराया जाय।

वही फिलहाल समितियों पर बहुत कम उर्वरक इस निर्देश के साथ भेजा गया है, जिसमें प्रति किसान 5 बोरी मात्र वितरण करने की बात कही गई है। अपने जनपद में बड़े – छोटे हर प्रकार के काश्तकार हैं, जहाँ छोटे काश्तकार को 5 बोरी मिलने पर वो उसे ज्यादा मूल्य पर बेच रहे हैं। वही बड़े काश्तकारों को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में नहीं मिला ऐसे में समिति पर उर्वरक वितरण में काश्तकारों द्वारा समिति कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

वही मामले को संज्ञान लेते हुए अगर सम्भव हो तो उर्वरक वितरण का मानक प्रति एकड़ या प्रति हेक्टेयर तय किया जाय। जिले में अभी तक कृभको कि कोई रैंक प्राप्त नहीं हुई है। उर्वरक की कमी को दृष्टिगत रखते हुए इफको के साथ साथ कृभको डीएपी की रैक जिले को उपलब्ध करायी जाय जिससे कृषको को ससमय उर्वरक प्राप्त हो सके। उर्वरक कि रैक प्वाइंट मिर्जापुर होने के कारण भी समितियो को समय से उर्वरक प्राप्त नहीं हो पाता। जनपद में रैक प्वाइंट बनाया जाय जिससे समितियों को निर्वाध व ससमय उर्वरक उपलब्ध हो सके।

इस मौके पर साधन सरकारी समिति अध्यक्ष कीर्ति सिंह,बैजनाथ सिंह,चन्दभान सिंह,देवन्ति देवी,राजकुमार, महेंद्र कुमार,रीता देबी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?