एनएचएम कर्मचारियों का दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर अपने कार्य स्थल पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया पूरे जनपद मे कर्मचारियों ने उक्त कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कल और आज पूरे जनपद मे कर्मचारियों ने काला फीता बाध कर कार्य किया एवं 29 व 30 जुलाई को ड्यूटी समय से 1 घंटे अतिरिक्त कार्य करके कर्मचारी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

उक्त अवसर पर संगठन की महामंत्री नेहा केशरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला उपाध्यक्ष माया देवी मीडिया प्रभारी ज्ञान चतुर्वेदी, इन्द्रेश पाण्डेय, राजवीर सिंह, रूपा, आशीष चतुर्वेदी, डॉ नीरज मिश्रा, बी पी एम राम सिंह, मनीष, नेहा पटेल, स्वाति पटेल,शैलेश, महेश सहित सैकड़ो की संख्या मे अधिकारियो कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?