प्रेमी – प्रेमिका को बांध कर ग्रामीणों ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जनपद की सीमा से लगे झारखण्ड राज्य के विलासपुर थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी प्रेमचंद विश्वकर्मा के घर से ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पड़कर जमकर पिटाई कर दी।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जिस पर गढ़वा पुलिस का कहना है कि सम्बंधित मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रचलित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरना कछार गांव निवासी प्रेमी जय प्रकाश यादव बराबर अपनी प्रेमिका विलासपुर गांव निवासी से मिलने उसके घर जाता था। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो दोनों को पकड़ने के फिराक में लग गए। 01 जुलाई की रात प्रेमी जय प्रकाश यादव प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो इसकी भनक लगते ही ग्रामीण रात में ही प्रेमिका के घर से दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इन दोनों जयप्रकाश के घरवालों व प्रेमिका के मायके वालों को सूचना देकर दोनों के स्वजनों को गांव में बुलाया गया।

इससे पूर्व ग्रामीण प्रेमी का हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई करने के साथ ही प्रेमिका की भी लात घुसे  पिटाई किया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद दोनों के स्वजन के सहमति से प्रेमिका को प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया गया। 

जानकारी मिलने पर पुलिस के द्वारा बांधकर प्रेमी प्रेमिका की पिटाई किए जाने के मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?