ट्रांसफार्मर जलने से टिन शेड पर गिरा तारा, बिजली करेन्ट से अधेड़ व्यक्ति की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के मतवार चौकी अंतर्गत मझिगवां गांव में मंगलवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने नदौली करौदी थाना लालगंज निवासी 53 वर्षीय देव शंकर उर्फ सुग्गा लाल दुबे पुत्र सरजू दुबे की मौत हो गई। दो दिन पूर्व मतवार चौकी क्षेत्र स्थित अपनी जमीन की देखभाल करने हेतु आए हुए थे।  सोमवार की रात मझिगवां स्थित कुंज बिहारी पाल के घर रुकें हुए थे। मंगलवार की सुबह चारपाई पर लेटे हुए थे अचानक ट्रासंफर धू धू कर जलने लगा जिससे पूरे घर में बिजली का करंट दौड़ गया। घर के सामने लगे टीन सेट में लगे लोहे के पाईप में करंट प्रवाहित होने लगा जिसके स्पर्श में आ जाने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही इसकी सूचना फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई, आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की दो लड़की और तीन लड़का है, दोनों लड़कियों की और एक लड़के की शादी हो चुकी है। दो लड़के अभी अविवाहित है मृतक अत्यंत गरीब किसान था किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 

वही घर के मुखिया की मौत हो जाने से परिजनों के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह व चौकी इंचार्ज मतवार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि बिजली की चपेट में आने से 53 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?