नि:शुल्क नेत्र शिविर प्रशिक्षण संपन्न, 90 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

निशुल्क नेत्र शिविर प्रशिक्षण संपन्न

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह के पंचायत भवन पर आज गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा विंढमगंज के नेतृत्व में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन निशुल्क सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जनकपुर सतना मध्य प्रदेश के डाक्टरों के टिम के द्वारा किया गया नेत्र शिविर का शुभारंभ समाज सेवी दीपक केसरी द्वारा पूजन करके शिविर का शुरूआत किया गया 150 मरीजों द्वारा शिविर में रजिस्ट्रेशन कराया गया सतगुरु सेवा ट्रस्ट के आये डा हेमराज यादव के नेतृत्व में चार सदस्य डॉक्टर की टीम ने सबसे पहले 150 मरीज का परीक्षण किया जिसमें से 90 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सतना मध्य प्रदेश दो बसों से भेजा गया बाकी 60 मरीजों को चश्मा और दवा देकर छोड़ दिया गया इस अवसर पर गायत्री परिवार विणढमगंज के हुलास यादव, रामदास कुशवाहा, ओपी यादव सहित दर्जनों लोग मरीज के देखभाल और अन्य व्यवस्था में सुबह से ही लगे हुए थे

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?