राष्ट्रीय लोक अदालत में 78910 मामलों का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी जनपद न्यायालय, राजस्व न्यायालय एवं अन्य न्यायालय एवं अन्य विभागों में लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन के कुल 78910 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 237814757 जमा करायी गयी।

उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायालय के परिसर में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद धारा-138 एन0आई0 एक्ट के वाद बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों विद्युत एवं जल बिल (एक्सक्लूडिंग नों- कंपाउंडेबल), सर्विस में वेतन एवं भर्ती से सम्बन्धित एवं सेवानिवृतिक परिलाभओं से सम्बन्धि विवाद, राजस्व वाद (केवल माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद) अन्य सिविल वादों (किराया. सुखाविकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेषन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजेन्द्र सिंह प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा मामले निस्तारित 14, अशोक कुमार, एमएसीटी कोर्ट द्वारा मामले निस्तारित 50 धनराशि 45011200 जमा कराया गया, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद स्थायी लोक अदालत द्वारा मामलें निस्तारित 14 धनराशि 1514000, अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) द्वारा मामलें निस्तारित 03, जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा मामले निस्तारित 95 धनराशि 5001188, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) द्वारा मामलें निस्तारित 12 धनराशि 123000, अर्चना रानी अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू,  द्वारा मामलें निस्तारित 02, आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मामले निस्तारित 1998 धनराशि 398000, अमित कुमार, सिविल जज सी० डि० द्वारा मामले निस्तारित 75 धनराशि 4677206, स्वर्णमाला सिंह अपर सिविल जज, सी०डि० अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मामलें निस्तारित 224 धनराशि 282150, दीक्षि चौधरी, सिविलि जज सी० डि०/एफ०टी०सी० द्वारा मामलें निस्तारित 233 धनराशि 33980, नावेद अख्तर, सिविल जज जू० डि० द्वारा मामलें निस्तारित 155 धनराशि 86480, अरुन सिंह सिविल जज जू० डि० दुद्धी द्वारा मामले निस्तारित 37 धनराशि 6980, पंकज कुमार कुशवाहा ग्राम न्यायालय घोरावल द्वारा मामलें निस्तारित 62 धनराशि 1200, पारूल कुमारी-द्वितीय अपर सिविल जज जू० डि० कोर्ट नं० 02 द्वारा मामलें निस्तारित 154 धनराशि 1500,  प्रशांत सिहं, अपर सिविल जज जू० डि०. दुद्धी द्वारा निस्तारित मामलें 75 धनराशि 900, मुरलीधर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा मामलें निस्तारित 03, यमुना शंकर पाण्डेय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय द्वारा मामलें निस्तारित 29 इस प्रकार कुल 3240 मामलों का निस्तारण उपरोक्त न्यायालयों द्वारा किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 58492521 रूपये रही।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी जनपद न्यायालय, राजस्व न्यायालय एवं अन्य न्यायालय एवं अन्य विभागों में लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन के कुल-78910 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 237814757 रुपये हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही आयोजित त्रिदिवसीय विशेष लोक अदालत 05, 6 व 07 मार्च,2025  को आयोजित विशेष लोक अदालत (तुच्छ प्रकृति के वाद) में कुल 102 मामलों का भी निस्तारण किया गया।

Leave a Comment

714
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?