25 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मासूम बच्चो के सिर से उठा पिता का साया

घोरावल कोतवाली थाना क्षेत्र के कनेटी गांव का मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के घोरावल कोतवाली थाना अंतर्गत कमेटी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी, आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौपा गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज बहादुर पुत्र अर्जुन 25 वर्ष निवासी गांव कनेटी परिजनों ने बताया कि कल डेढ़ बजे घर से एक किलोमीटर दूरी पर खेत पर मोर्चा लगाने गए हुए थे की अचानक चमक गरज के साथ हुई बरसात में आकाशीय बिजली के चपेट मे आ गए आनन फानन में उपचार कराने के लिए परिजन अस्पताल ले गए जहां कर के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं परिजनों ने बताया कि 3 साल पूर्व युवक की शादी भी हुई थी , अब मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। युवक खेती कर के परिवार का भरण पोषण करता था। आज सुबह पुलिस द्वारा पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?