कमरे में संदिग्ध हालत में मिला ऑपरेटर का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में उलझी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रहस्यमयी मौत से सनसनी, भाड़े पर रह रहा था संविदा वॉल्वो ऑपरेटर, दरवाजा अंदर से बंद, कई सवाल खड़े

सोनभद्र। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शनि देव मंदिर के पीछे किराए पर रह रहे संविदा ऑपरेटर उमाकांत तिवारी (37 वर्ष) का शव उसके कमरे में बंद दरवाजे के भीतर मिला। मामला हत्या है या आत्महत्या? इसको लेकर पुलिस और स्थानीय लोग हैरान हैं।

जानकारी के अनुसार नधिरा बभनी निवासी उमाकांत तिवारी खड़िया खदान की ओबी कंपनी कलिंगा में वॉल्वो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और बीना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार को दूसरी पाली की ड्यूटी के बाद घर लौटे और परिवार संग खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए।

शनिवार सुबह जब बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए दरवाजा खटखटाया गया, तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक प्रयास के बाद परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उमाकांत तिवारी अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें बीना अटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हत्या की आशंका से इनकार नहीं
स्थानीय लोगों के मुताबिक उमाकांत पूरी तरह स्वस्थ थे, ऐसे में अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा। पुलिस ने कमरे की गहन जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों पर से पर्दा उठेगा।

इलाके में दहशत, लोगों में चर्चा

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग आपस में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है।

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?