163 बोटा नाग की लकड़ी घाघरा नाले से हुआ बरामद, पिता-पुत्र को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। वन विभाग की टीम ने बभनी वन क्षेत्र के घघरा नाले से 163 बोटा नाग की अवैध लकड़ी बरामद की है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।

वन विभाग को घघरा नाले के पास अवैध लकड़ी कटान की सूचना मिली थी। टीम ने छापेमारी कर मौके से खैर प्रजाति की 163 बोटा लकड़ी बरामद की। जिसकी कीमत बाजार में एक लाख रूपए के लगभग बतायी गई।


वन विभाग ने इस मामले में दिनेश गुप्ता पुत्र विश्वनाथ और विश्वनाथ पुत्र संपत, निवासी घघरा को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। पूछताछ के बाद दोनों को वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।घटना में सामिल दो अभियुक्त फरार है फरार दो अन्य आरोपीयों की तलाश किया जा रहा है।। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वन विभाग की टीम फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

वन क्षेत्राधिकारी ने प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि अवैध कटान के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?