सोनभद्र -। भाजपा जिला कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जिला बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल रहे। संचालन जिला संयोजक स्नातक निर्वाचन कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि चुनाव में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं से संपर्क करें। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए प्रभावी कार्ययोजना के साथ तैयारी करनी होगी। क्षेत्रीय महामंत्री एवं शिक्षक चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक अजीत रावत ने कहा कि कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं तक पहुंचें और संगठन के विचारों से अवगत कराएं। स्नातक चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक अजीत चौबे ने क्षेत्रवार कार्ययोजना के साथ तैयारी पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी व समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, विधायक भूपेश चौबे, डॉ अनिल मौर्या, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ओंकार केशरी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व विधायक तीरथराज, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, ज्योति खरवार, नागेश्वर गोंड, बृजेश श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, शारदा खरवार समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।









