सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर वामदलों ने स्वर्ण जयंती चौक पर दिया धरना

IMG 20261002 WA0005
IMG 20261002 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

, राष्ट्रपति के नाम संबधित अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वर्ण जयंती चौक के पार्क में धरना दिया। वामदलों ने स्वर्ण जयंती चौक पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और कचहरी चौराहे पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, माकपा और भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त वामदल के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर धरना शुरू किया और शाम चार बजे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की पक्षपातपूर्ण कार्यशैली से देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के मताधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मांग की कि मताधिकार से वंचित मतदाताओं के अधिकार बहाल किए जाएं और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति (प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और मुख्य न्यायाधीश) के आधार पर हो।
धरने को माकपा के जिला मंत्री नंदलाल आर्य, भाकपा के जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा, माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव, चंदन प्रसाद पासवान, प्रेम नाथ सहित अन्य ने संबोधित किया। अध्यक्षता पकड़ूं सिंह कुशवाहा और संचालन ईश्वर दयाल ने किया।
इस दौरान श्याम नारायण सिंह, बसावन गुप्ता, अमरनाथ सूर्य, नागेंद्र कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, कमली देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?