सोनभद्र। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने किया।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा, “राष्ट्रपिता गांधी का सत्य-अहिंसा का मार्ग आज भी समाज को जोड़ रहा है। शास्त्री जी का जय जवान-जय किसान का नारा आज भी प्रासंगिक है। मसूरिया दीन पासी जी का जीवन शोषित-वंचितों को हक दिलाने में बीता। हमें उनके त्याग से प्रेरणा लेकर अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प लेना होगा।”
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि जिला और शहर कमेटी ने महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। गांधी जी के भाईचारे के सिद्धांतों की आज और अधिक आवश्यकता है।
इस अवसर पर जितेंद्र पासवान, प्रदेश मीडिया पब्लिसिटी संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, आशुतोष दुबे, श्रीकांत मिश्रा, मंजू देवी, रामेश्वर तिवारी, शंकर भारती, प्रदीप चौबे, सूरज वर्मा, राधेश्याम पटेल, लाल बहादुर वर्मा, दद्दन कुशवाहा, अली अहमद, कुसुम तिवारी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








