ओबरा-चोपन और दुद्धी-पिंडारी जरहा में हुआ कार्यक्रम, सरकार बनाने का किया आह्वान
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 402 ओबरा के चोपन एवं विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी के पिंडारी जरहा में विश्वकर्मा पीडीए जनसंवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
जनसंवाद को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि “जब तक देश एवं प्रदेश में भाजपा सरकार रहेगी तब तक गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, नौजवानों और व्यापारियों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा।”
उन्होंने आरोप लगाया कि अत्याचार और शोषण करने वाले ज्यादातर भाजपा समर्थक हैं और सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है। “भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और हत्याएं, चोरी, डकैती आए दिन हो रही हैं। भाजपा इसे रोकने में पूरी तरह असफल है। इस सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।”
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही विश्वकर्मा समाज को वह सम्मान दिया जो आज तक कोई सरकार नहीं दे पाई। “भाजपा पिछड़ा, दलित, विश्वकर्मा समाज विरोधी सरकार है। हमें भाजपा को हटाकर सपा की सरकार बनानी होगी।”
सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा गरीब, पिछड़े, दलित और विश्वकर्मा समाज अपमानित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा विश्वकर्मा समाज को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद का किया गया वादा आज तक पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कानपुर देहात में रामवीर विश्वकर्मा और सत्यनारायण विश्वकर्मा की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि हत्यारे आज भी परिवार को धमकी दे रहे हैं। “हर वर्ग का शोषण चरम पर है। वर्ग का विकास तभी होगा जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।”
कार्यक्रम को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोड़, सुनील गौड़ एवं निरेंद्र प्रताप गोड़ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का भला तभी होगा जब केंद्र एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस मौके पर संजय यादव, मुनीर अहमद, मोहम्मद सईद कुरैशी, परमेश्वर यादव, रमेश वर्मा, अवध नारायण यादव, नजमुद्दीन, राजेश विश्वकर्मा, मीना विश्वकर्मा, चांदनी पासवान, फुलवंती गौड़, राधा सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, बाबूराम विश्वकर्मा, गंगा प्रसाद विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






