वज्रपात से किसान की दुधारू गाय बैल की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर के डडीहरा गांव की घटना, पीड़ित ने मांगी आर्थिक सहायता

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड क्षेत्र के डडीहरा गांव के खालेडीह टोले में मंगलवार शाम बारिश के दौरान हुए वज्रपात से एक किसान के दुधारू गाय और बैल की मौके पर ही मौत हो गई। झोपड़ी में बंधे थे दोनों पशु
जानकारी के अनुसार खालेडीह निवासी आदिवासी किसान रामविचार गोंड पुत्र गणेश गोंड ने अपने पशुओं को झोपड़ी में खूंटे से बांध रखा था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से गाय और बैल दोनों की मौत हो गई। किसान को दोहरी मार
पीड़ित किसान रामविचार गोंड ने बताया कि “बैल की मौत से अब खेत की जुताई प्रभावित होगी। वहीं दुधारू गाय के मरने से घर के बच्चों के लिए दूध की समस्या भी खड़ी हो गई है।” प्रशासन को दी सूचना, मदद की मांग
घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से इस प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Comment

1532
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?