विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों की समस्या लेकर जयंत चौधरी से मिले श्रीकांत त्रिपाठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

RLD जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्रक, उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने आज नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात कर विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना से प्रभावित सोनभद्र के किसानों की समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। किसानों की समस्याएं रखीं
इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं के यथाशीघ्र एवं किसान हितैषी समाधान की मांग करते हुए विस्तृत पत्रक भी सौंपा। श्रीकांत त्रिपाठी ने पत्र के माध्यम से बताया कि विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण से सोनभद्र के कई किसान परिवारों की भूमि प्रभावित हो रही है। इससे किसानों के सामने उचित मुआवजा, भूमि अधिग्रहण, कृषि भूमि एवं परिसंपत्तियों के वास्तविक मूल्यांकन, विस्थापन और आजीविका से जुड़ी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ये मांगे रखीं
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से निम्न मांगें कीं:

  1. उचित मुआवजा: प्रभावित किसानों को वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा और सर्किल रेट का पुनरीक्षण किया जाए।
  2. वास्तविक मूल्यांकन: फसलों, पेड़-पौधों, कुओं, ट्यूबवेल, बोरिंग, मकान एवं अन्य परिसंपत्तियों का वास्तविक मूल्यांकन हो।
  3. संयुक्त सर्वे: प्रत्येक किसान की भूमि का संयुक्त सर्वे एवं सीमांकन कराकर मुआवजा गणना-पत्र उपलब्ध कराया जाए।
  4. आपत्तियों का निस्तारण: किसानों की आपत्तियों एवं दावों की सुनवाई कर उनका समुचित एवं लिखित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
  5. पुनर्वास: जिन किसान परिवारों की आजीविका अथवा आवास परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं, उन्हें पुनर्वास, पुनर्स्थापन एवं आजीविका सुरक्षा का लाभ दिया जाए।
  6. संयुक्त समिति: किसानों, प्रशासन और परियोजना एजेंसी की संयुक्त समिति बनाकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाए।

जयंत चौधरी ने दिया आश्वासन
जयंत चौधरी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित रहे
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रयागराज डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन महासचिव धीरज चौबे एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री विकास पाण्डेय भी उपस्थित रहे। RLD ने कहा
राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र ने कहा कि पार्टी किसानों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?