17 को जिला मुख्यालय पर भारतीय मजदूर संघ सौंपेगा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

न्यूनतम वेतन, पेंशन, संविदा श्रमिकों की समस्याएं होंगी प्रमुख मांगें

सोनभद्र। भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 17 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ जिला सोनभद्र द्वारा जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से संघ द्वारा श्रमिकों से जुड़ी कई मांगें प्रमुखता से उठाई जाएंगी श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि, ईएसआईसी एवं ईपीएफ की सीमा में वृद्धि, न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग श्रमिकों की समस्याओं का समाधान, समान कार्य के लिए समान वेतन,श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना
भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र के जिला मंत्री एल.पी. शुक्ल ने जनपद की सभी संबद्ध यूनियनों, पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों से अपील की है कि वे 17 अगस्त सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?